बिलासपुर। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया गया। स्वयंसेवकों और नागरिकों ने मिलकर बाजार और बस स्टैंड की सफाई की।

लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग कम करने और गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।