सूरत। जिले की पंचायतों में सेवा केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि जन्म, आय और जाति प्रमाण पत्र जैसे आवेदन गांव में ही हो सकें।
केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे ग्रामीणों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।
