किश्तवार। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने नारों और तख्तियों से संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।
