उमरिअ। जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने ग्रामीण सड़कों, पेयजल योजनाओं और स्कूल भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव रखे।

बैठक में अधूरे पड़े कार्यों पर भी चर्चा हुई। विभागों से कहा गया कि अगली बैठक से पहले प्रगति की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की है।

मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की खबरों के लिए द फैक्ट वॉइस से जुड़े रहें।