बरगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया गया। स्वयंसेवकों और नागरिकों ने मिलकर बाजार और बस स्टैंड की सफाई की।

लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग कम करने और गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील भी की गई।

लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों का लाभ तभी मिलेगा, जब इनकी निगरानी लगातार होती रहे।

अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।