केंदूझर। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई शिविर में अलग-अलग ब्लॉक से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ज्यादातर आवेदन पेंशन, राशन कार्ड, भूमि के नामांतरण और बिजली बिल से जुड़े रहे।
अधिकारियों ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया और बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए तय समय में रिपोर्ट देने को कहा।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की है।
अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।
