कुशीनगर। जिले के व्यापारी संघ की बैठक में बाजार की पार्किंग, सफाई और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।

संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भीड़ के समय बेहतर इंतजाम की मांग की, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को सुविधा हो।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

अपने क्षेत्र की खबर और समस्या आप भी द फैक्ट वॉइस को भेज सकते हैं।